बेंचमार्क दिव्यांगता वालों को मिलेगा पसंदीदा एग्जाम सेंटर, यूपीएससी का बड़ा फैसला; फेस रिकग्निशन भी शुरू !

बेंचमार्क दिव्यांगता वालों को मिलेगा पसंदीदा एग्जाम सेंटर, यूपीएससी का बड़ा फैसला; फेस रिकग्निशन भी शुरू !

UPSC: यूपीएससी ने बेंचमार्क दिव्यांगता उम्मीदवारों को राहत देते हुए परीक्षा केंद्र आवंटन में बड़ा बदलाव किया है। अब उनके लिए सेंटर क्षमता पर कोई कैप नहीं होगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सीटें बनाई जाएंगी। साथ ही नया ऑनलाइन पोर्टल, फेस रिकग्निशन सिस्टम और नए परीक्षा केंद्र भी जोड़े गए हैं।

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा केंद्र आवंटन प्रणाली में अहम बदलाव किए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए लागू इस नई व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा समावेशी, सुरक्षित और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए अब सेंटर पर कोई कैप नहीं

नई व्यवस्था के तहत पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र की क्षमता पर कोई सीमा नहीं रहेगी। शुरुआत में केंद्र की मौजूदा सीटें सभी उम्मीदवारों के लिए खुली रहेंगी, लेकिन जैसे ही कोई केंद्र फुल होगा, वह गैर-पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए बंद हो जाएगा। वहीं पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार उसी केंद्र को चुन सकेंगे और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त क्षमता भी बनाई जाएगी।

यूपीएससी के चेयरमैन अजय कुमार के अनुसार पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों से पता चला कि दिल्ली, कटक, पटना और लखनऊ जैसे केंद्र जल्दी भर जाते थे, जिससे पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को दिक्कत होती थी। नई प्रणाली से उन्हें पसंदीदा सेंटर मिलने की गारंटी होगी।