मेरठ के प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा अवसर, अभी करें पंजीकरण, जान लें आखिरी तारीख और उम्र !

मेरठ के प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा अवसर, अभी करें पंजीकरण, जान लें आखिरी तारीख और उम्र !

Meerut News: शिक्षा विभाग ने बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में एडमीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Right to Child Education Act: मेरठ में आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा हासिल करने का बड़ा अवसर है। शिक्षा विभाग ने आरटीई (बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम) के तहत 2026-27 के लिए प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब अभिभावक अपने बच्चों को नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में प्रवेश दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस योजना के तहत नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।