Pariksha Pe Charcha: गेमिंग सिर्फ शौक नहीं, स्किल है; PM ने दी बच्चों को भारतीय कहानियों पर गेम बनाने की सलाह !

Pariksha Pe Charcha: गेमिंग सिर्फ शौक नहीं, स्किल है; PM ने दी बच्चों को भारतीय कहानियों पर गेम बनाने की सलाह !

Pariksha Pe Charcha 2026: में पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि गेमिंग सिर्फ शौक नहीं बल्कि एक स्किल और करियर विकल्प भी है। उन्होंने भारतीय कहानियों पर आधारित गेम बनाने की सलाह दी और ऑनलाइन बेटिंग वाले गेम्स से दूर रहने की चेतावनी भी दी।

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बातचीत करते हुए गेमिंग को लेकर अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में गेमिंग केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसे एक कौशल और संभावित करियर के रूप में भी देखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने छात्रों को संतुलन बनाए रखने और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े गेम्स से दूर रहने की भी सलाह दी।

बेहतर गुणवत्ता वाले गेम चुनने की सलाह

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गेमिंग में गति, सोच और रणनीति जैसी कई क्षमताएं विकसित होती हैं। उन्होंने छात्रों से बेहतर गुणवत्ता वाले गेम चुनने और उनमें अपनी विशेषज्ञता विकसित करने पर जोर दिया। उनके मुताबिक, अगर सही दिशा में मेहनत की जाए तो गेमिंग आत्म-विकास का एक अच्छा माध्यम बन सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *