PM किसान सम्मान निधि: 19 लाख किसानों की किस्त अटकी, सरकार ने किया बड़ा आग्रह !

PM किसान सम्मान निधि: 19 लाख किसानों की किस्त अटकी, सरकार ने किया बड़ा आग्रह !

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की किस्त लाखों को किसानों को नहीं मिल पा रही है, जिसको देखते हुए सरकार ने किसानों से आधार, बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड आदि दस्तावेज अपडेट करने को कहा है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM–Kisan) योजना को शुरू हुए कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज लाखों किसान योजना से वंचित है। इसमें उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को मिलने वाली वार्षिक 6000 रुपए की सहायता राशि पर अस्थायी रोक लगी हुई है। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लगभग 19,04,105 किसान परिवारों की किस्त विभिन्न तकनीकी और दस्तावेजी कारणों से अटकी हुई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह रोक स्थायी नहीं है और आवश्यक जानकारी अपडेट होते ही पात्र किसानों को भुगतान फिर से शुरू कर दिया जाएगा।