NEP 2020: एनईपी 2020 का मुख्य उद्देश्य रट्टा मार मेथड से निकालकर बच्चों में आलोचनात्मक सोच, क्रिएटिव और टेक्नोलॉजी बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देना है। एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स की शुरुआत में पढ़ाई बीच में छूट जाने पर भी छात्र आगे कभी भी जारी रख सकते हैं।
Key Features of NEP 2020 : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को पांच साल पूरे हो चुके हैं। यह एजुकेशन पॉलिसी देश की शिक्षा व्यवस्था में सबसे बड़ा और प्रभावशाली बदलाव मानी जा रही है। भारत सरकार ने इसमें कई ऐतिहासिक सुधार किए हैं। जैसे कि पुरानी और बोझिल पढ़ाई की पद्धति से आगे बढ़कर स्किल बेस्ड, फ्लेक्सिबल और समावेशी शिक्षा व्यवस्था (Inclusive Education System) पर जोर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा
एनईपी 2020 का मुख्य उद्देश्य रट्टा मार मेथड से निकालकर बच्चों में आलोचनात्मक सोच, क्रिएटिव और टेक्नोलॉजी बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देना है। नई नीति का लक्ष्य है कि भारत का एजुकेशन सिस्टम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के बराबर खड़ा हो सके। इसमें 5+3+3+4 का नया मॉडल, क्लास 6 से स्किल और व्यावसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा में लचीलापन, डिजिटल शिक्षा जैसे प्रावधान शामिल हैं।

