स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की सुविधा का विस्तार !

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की सुविधा का विस्तार !

15वें वित्त आयोग से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्राप्त राशि से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा शुरू की जायेगी. योजना के तहत सब हेल्थ सेंटर (एससीएच), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जायेगा.

इसके माध्यम से मरीजों को ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, शुगर, हीमोग्लोबिन, थायरॉयड, लिवर व किडनी फंक्शन जैसी बुनियादी जांच सेवाओं के अलावा अल्ट्रासोनोग्राफी व एक्स-रे की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करायी जायेगी. इससे मरीजों को जिला अस्पताल व निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.