आगामी होली उत्सव के दौरान यात्रियों की आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने अपने नेटवर्क पर 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इन विशेष सेवाओं का उद्देश्य त्योहारी अवधि के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करना और प्रमुख गंतव्यों के बीच सुगम संपर्क सुनिश्चित करना है। देखें रूट…
होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में यात्रियों की आवाजाही तेज होने लगी है। रंगों के इस पर्व को मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने अपने घरों की ओर रवाना होंगे। ऐसे में रेलवे ने स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास तैयारी की है। रेलवे ने एलान किया है कि होली 2026 के दौरान रिकॉर्ड 1410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों की संख्या 1500 तक बढ़ाई जा सकती है। रेलवे ने साल 2025 में होली के लिए कुल 1144 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था।
Posted inNational
होली पर सफर आसान! रेलवे की 1410 स्पेशल ट्रेनों में UP-बिहार के यात्रियों को बड़ी सुविधा !

