History of CAPTCHA: अक्सर इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करते ही हमारा सामना एक छोटे से सवाल से होता है, आर यू अ रोबोट? ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि एक मशीन हमसे पूछ रही है कि हम इंसान हैं या नहीं। लेकिन इस साधारण से दिखने वाले टेस्ट, जिसे हम कैप्चा (CAPTCHA) कहते हैं, इसके पीछे साइबर सुरक्षा का एक कवच छिपा है। वह क्या है जानिए इस लेख में विस्तार से…
कैप्चा का फुलफार्म Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart होता है। यानी एक ऐसा टेस्ट जो इंसान चुटकियों में हल कर सकता है, लेकिन दुनिया के सबसे ताकतवर सुपरकंप्यूटर और एआई एल्गोरिदम के लिए इसे समझना एक बड़ी चुनौती होती है।

