Free Government AI Courses: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच सरकार ने छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए फ्री AI कोर्स लॉन्च किए हैं। ये सरकारी सर्टिफाइड कोर्स AI, डेटा साइंस और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में स्किल बढ़ाने का बेहतरीन मौका दे रहे हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से काम करने के तरीकों को बदल रहा है। जहां एक ओर AI कई पारंपरिक नौकरियों को प्रभावित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर यह नए और बेहतर करियर विकल्प भी पैदा कर रहा है। इसी जरूरत को समझते हुए भारत सरकार ने छात्रों, शिक्षकों और प्रोफेशनल्स के लिए छह नए फ्री AI कोर्स शुरू किए हैं।
ये कोर्स AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे अहम क्षेत्रों में व्यावहारिक ट्रेनिंग देकर आपको जॉब मार्केट के लिए रेडी बनाते हैं। खास बात यह है कि सभी कोर्स सरकारी सर्टिफाइड हैं। इन कोर्स को सीखकर आप एआई में अपनी स्किल को बढ़ा सकते हैं। इससे आपका रिज्यूमे भी जॉब सेक्टर की लेटेस्ट जरूरतों के लिए तैयार हो जाएगा।

