बैंक ऑफ बड़ौदा में एमएसएमई के 419 पदों पर भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन !

बैंक ऑफ बड़ौदा में एमएसएमई के 419 पदों पर भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन !

BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने एमएसएमई विभाग के लिए 419 पदों पर भर्ती शुरू की है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने एमएसएमई बैंकिंग विभाग के लिए दो भर्ती अधिसूचनाएं जारी की हैं। इन भर्ती में नियमित और संविदात्मक पदों के लिए कुल 419 रिक्तियां उपलब्ध हैं। बैंक में इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026 है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 6 फरवरी, 2026 से शुरू हो चुका है।

जानें कौन कर सकता है आवेदन?

नियमित पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा एमबीए/पीजीडीएम (वित्त या विपणन) या सीए/सीएफए रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, बैंकिंग या क्रेडिट प्रोसेसिंग में 3 से 8 साल का अनुभव होना जरूरी है।

संविदात्मक पद के लिए भी किसी विषय में स्नातक की डिग्री जरूरी है। इसमें एमबीए/पीजीडीएम रखने वालों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा बैंकों या गैर-सरकारी वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी) में परिसंपत्ति बिक्री का 2 से 5 साल का अनुभव आवश्यक है।