साल 2025 इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए जैसे एक कड़वा सबक लेकर आया! जहां एक तरफ कुछ कंपनियां आईपीओ के जरिए चमकीं, वहीं कई बड़े नामों पर ताला लग गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल करीब 25 स्टार्टअप्स ने अपना कारोबार बंद कर दिया।
साल 2025 भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए उम्मीद और चेतावनी दोनों का साल साबित हुआ। जहां एक ओर कुछ नई कंपनियों ने आईपीओ के जरिए बाजार में मजबूत एंट्री की, वहीं दूसरी ओर कई चर्चित स्टार्टअप्स को हमेशा के लिए शटर डाउन करना पड़ा।
Inc42 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में करीब 25 भारतीय स्टार्टअप्स ने अपना कारोबार बंद किया। फंडिंग की कमी, रेगुलेटरी सख्ती और बदलते बाजार ट्रेंड्स इनके पतन की बड़ी वजह बने। इनमें Hike, BluSmart, Otipy, Beepkart और Crickpe जैसे पांच बड़े नाम शामिल हैं, जिनका बंद होना पूरे सेक्टर के लिए झटका साबित हुआ।

