ED समन और कोर्ट सुनवाई के बीच CM हेमंत सोरेन का अचानक दिल्ली दौरा, सियासी हलचल तेज !

ED समन और कोर्ट सुनवाई के बीच CM हेमंत सोरेन का अचानक दिल्ली दौरा, सियासी हलचल तेज  !

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अचानक चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। जमीन घोटाला मामले में ईडी समन और हाईकोर्ट की सुनवाई के बीच उनके इस दौरे को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार की शाम चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए। सीएम किसी निजी कार्य से दिल्ली गए हैं। वहीं, जानकारों की मानें तो यह पॉलिटिकल मामला है।