100 करोड़ एंड्रॉयड फोन पर हैकिंग का खतरा: पुराने OS वाले तुरंत बदलें ये सेटिंग, गूगल ने किया अलर्ट !

100 करोड़ एंड्रॉयड फोन पर हैकिंग का खतरा: पुराने OS वाले तुरंत बदलें ये सेटिंग, गूगल ने किया अलर्ट !

Android Security Update: गूगल ने साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताया है कि दुनियाभर में करोड़ों एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स मैलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे में हैं। कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस और सिक्योरिटी अपडेट के साथ सुरक्षित रखें।

गूगल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 40 प्रतिशत एंड्रॉयड स्मार्टफोन (लगभग 1 अरब से अधिक डिवाइस) साइबर हमलों के निशाने पर हैं। इसमें भी अधिकतर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (एंड्रॉयड 13 या उससे नीचे) है, जिसे अब कंपनी से सुरक्षा अपडेट मिलना बंद हो गया है। हैकर्स ने इन्हीं खामियों का फायदा उठाया और डाटा चुरा लिया। सुरक्षा के लिए डिवाइस को तुरंत अपडेट करने या नया हैंडसेट लेने की सलाह दी गई है।