परिणीति चोपड़ा ने शेयर की राघव चड्ढा संग इस अंदाज में तस्वीरें, फैंस बोले ‘जोड़ी नंबर वन’ !

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की राघव चड्ढा संग इस अंदाज में तस्वीरें, फैंस बोले ‘जोड़ी नंबर वन’ !

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में पहली वेडिंग एनीवर्सरी मनाई है। अब परिणीति ने अपनी थ्रो बैक तस्वीरें पोस्ट की हैं। परिणीति चोपड़ा इन तस्वीरों में बीच के किनारे पति राघव के साथ इंज्वाय करती नजर आ रही हैं। 

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2024 में अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ कुछ अनोखे पल साझा किए। इन थ्रो बैक तस्वीरों में परिणीति काफी इंज्वाय करती नजर आ रही हैं। 

सोशल मीडिया पर शेयर की पति के साथ फोटो
परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के साथ अपनी थ्रो बैक तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर परिणीति ने कैप्शन दिया, ‘एक खूबसूरत रिजॉर्ट, खूबसूरत तुम और मैं’। पहली तस्वीर में, चोपड़ा एक समुद्र तट सेल्फी में अपने गीले बालों और काले स्विमवियर में दिख रही हैं।

दूसरी तस्वीर में जोड़े को एक साथ साइकिल चलाते हुए देखा जा रहा है। तीसरी तस्वीर में राघव और परी एक मनमोहक मिरर सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में, परी एक सुंदर काली स्कर्ट और एक सफेद ऑफ-शोल्डर टॉप में कैमरे के लिए पोज देते हुए साइकिल पर बैठी हुई दिखाई देती है।