Central Bank of India SO Last Date: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ अधिकारी के 350 पदों पर आवेदन करने से चूके उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। बैंक ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। स्नातक उम्मीदवारों के लिए बैंक में करियर बनाने का यह शानदार अवसर है।
CBI Specialist Officer 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ अधिकारी पद पर भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका दिया है। बैंक ने आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों को भरेगा। ये पद अलग-अलग सेक्शन के लिए हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा अवसर है जो बैंकिंग में करियर बनाना चाहते हैं।
CBI SO 2026 Last Date: अब 15 फरवरी तक भर सकते हैं फॉर्म
आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 फरवरी, 2026 है। इससे पहले यह 3 फरवरी, 2026 थी। परीक्षा की संभावित तिथि फरवरी/मार्च 2026 है। वहीं, साक्षात्कार की संभावित तिथि मार्च/अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| पंजीकरण शुरू | 20 जनवरी, 2026 |
| विस्तारित अंतिम तिथि | 15 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा की संभावित तिथि | फरवरी/मार्च 2026 |
| साक्षात्कार की संभावित तिथि | मार्च/अप्रैल 2026 |
| पदों की संख्या | 350 |
| योग्यता | ग्रेजुएशन/CFA/CA/MBA/PGDM/PGPM/PGDBM आदि |
| वेतन | सीनियर मैनेजर (Scale III): 85,920 – 1,05,280 रुपयेअसिस्टेंट मैनेजर (Scale I): 48,480 – 85,920 रुपये |

