मार्गोट रॉबी का ‘ताज महल डायमंड’ है सबसे ऐतिहासिक रत्नों में से एक, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश !

मार्गोट रॉबी का ‘ताज महल डायमंड’ है सबसे ऐतिहासिक रत्नों में से एक, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश !

Taj Mahal Diamond Price: मार्गोट रॉबी ने लॉस एंजिल्स में फिल्म ‘वुथरिंग हाइट्स’ के प्रीमियर में एलिजाबेथ टेलर का मशहूर ‘ताज महल डायमंड’ नेकलेस पहना। यह ऐतिहासिक आभूषण हॉलीवुड की चकाचौंध को मुगल राजवंश की विरासत और अमर प्रेम कहानियों से जोड़ता है।

मार्गोट रॉबी अपनी नई फिल्म ‘वुथरिंग हाइट्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकब एलोर्डी हैं। रेड कार्पेट पर उनकी हालिया उपस्थिति बहुत यादगार रही। इस दौरान मार्गोट रॉबी ने ‘ताज महल हीरा’ पहना हुआ था, जो अब तक के सबसे ऐतिहासिक रत्नों में से एक है। जानिए क्यों?

मार्गोट रॉबी का लुक
28 जनवरी को लॉस एंजिल्स के टीसीएल चाइनीज थिएटर में फिल्म ‘वुथरिंग हाइट्स’ के विश्व प्रीमियर में, मार्गोट ने शियापरेली का खूबसूरत गाउन पहना, जिसने सबका ध्यान खींचा। लेकिन गाउन से ज्यादा चर्चा उनके ‘ताज महल डायमंड’ नेकलेस की हुई।