Actress Comeback In Action Genre: बॉलीवुड की हसीनाएं अब सिर्फ रोमांटिक किरदारों तक ही खुद को सीमित नहीं रखती हैं। एक्शन जॉनर से लेकर सोशल इश्यूज जैसी कई कहानियों को भी चुनती हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी फिल्मों में कई नामी अदाकाराएं नजर आई हैं।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। फिल्म में वह एक्शन अंदाज में दिखीं, कहानी भी एक सामाजिक समस्या पर बात करती है। रानी मुखर्जी की तरह कई एक्ट्रेसेस ने भी इसी लीक पर चलने का मन बनाया है। जानिए, कौन सी हैं वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने रोमांटिक किरदारों से हटकर एक्शन, सोशल इश्यूज बेस्ड फिल्मों की तरफ रुख किया है। कई एक्ट्रेसेस ने तो ऐसी फिल्मों से अपने करियर की नई पारी शुरू की है।
तब्बू
तब्बू की आखिरी रोमांटिक फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ रही, इसमें उनके अपोजिट अजय देवगन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिर वह ‘दृश्यम’ फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आईं। इस फिल्म के हर पार्ट का वह हिस्सा थीं। इसी तरह ‘खुफिया’, ‘क्रू’ जैसी अलग जॉनर की फिल्में तब्बू ने की।
Posted inEntertainment
पर्दे पर गुलाब नहीं, गन थामती दिखीं बॉलीवुड हसीनाएं; रानी मुखर्जी समेत कई एक्ट्रेसेस ने दिखाया एक्शन अवतार !

