मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित ग्लोबल कबड्डी लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच दिल्ली टाइगर्स और ब्लैक पैंथर्स के बीच खेला गया। सोमवार को दूधिया रोशनी के बीच कबड्डी के दो मैच खेले गए। पहला मैच कैलिफोर्निया ईगल्स और ब्लैक पैंथर्ज के बीच मैच खेला गया। इसमें कैलिफोर्निया ईगल्स के धुरंधर खिलाड़ियों ने जबरदस्त मुकाबले के बाद ब्लैक पैंथर्स को 59-45 के अंतर से पराजित किया।
कैलिफोर्निया ईगल्स के रेडर नवजोत शंकर ने सबसे ज्यादा 11 अंक और ब्लैक पैंथर्स की ओर से रेडर नवजोत जोता ने 13 अंक हासिल किए थे। दूसरा मैच मैपल लीफ कनाडा और सिंह वॉरियर्स पंजाब के बीच खेला गया। इसमें कनाडा की टीम ने 53-45 के अंतर से यह मैच जीत लिया। कनाडा टीम के रेडर भीम दुबली ने 10 अंक और सिंह वॉरियर्स के रेडर मनजोत माछीवाड़ा ने 12 अंक हासिल किए थे।

