ग्रेजुएट हैं तो बैंक में बन सकते हैं स्पेशलिस्ट ऑफिसर, सैलरी 1.05 लाख तक; इस दिन तक करें आवेदन !

ग्रेजुएट हैं तो बैंक में बन सकते हैं स्पेशलिस्ट ऑफिसर, सैलरी 1.05 लाख तक; इस दिन तक करें आवेदन !

Central Bank of India SO Last Date: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ अधिकारी के 350 पदों पर आवेदन करने से चूके उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। बैंक ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। स्नातक उम्मीदवारों के लिए बैंक में करियर बनाने का यह शानदार अवसर है।

CBI Specialist Officer 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ अधिकारी पद पर भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका दिया है। बैंक ने आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों को भरेगा। ये पद अलग-अलग सेक्शन के लिए हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा अवसर है जो बैंकिंग में करियर बनाना चाहते हैं।

CBI SO 2026 Last Date: अब 15 फरवरी तक भर सकते हैं फॉर्म

आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 फरवरी, 2026 है। इससे पहले यह 3 फरवरी, 2026 थी। परीक्षा की संभावित तिथि फरवरी/मार्च 2026 है। वहीं, साक्षात्कार की संभावित तिथि मार्च/अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विवरणजानकारी
पंजीकरण शुरू20 जनवरी, 2026
विस्तारित अंतिम तिथि15 फरवरी, 2026
परीक्षा की संभावित तिथिफरवरी/मार्च 2026
साक्षात्कार की संभावित तिथिमार्च/अप्रैल 2026
पदों की संख्या350
योग्यताग्रेजुएशन/CFA/CA/MBA/PGDM/PGPM/PGDBM आदि
वेतनसीनियर मैनेजर (Scale III): 85,920 – 1,05,280 रुपयेअसिस्टेंट मैनेजर (Scale I): 48,480 – 85,920 रुपये