Varanasi News: आईएमए में पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण शुल्क पर घमासान मचा है। वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग देता है फिर भी पहली बार 100 और हर बार 50 रुपये फीस देनी होगी। इसे लेकर पूर्व अध्यक्ष ने सवाल उठाया। इस पर सचिव ने सदस्यों को जवाब भेजा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा में बच्चों के टीकाकरण के लिए लगने वाले शुल्क को लेकर घमासान शुरू हो गया है। एक पूर्व अध्यक्ष ने पंजीकरण के बाद हर बार टीकाकरण का शुल्क लेने के फैसले पर सवाल उठाया और इसे आम लोगों के हितों के विपरीत बताया है।
उधर, आईएमए के सचिव ने पूर्व अध्यक्ष के सवालों का जवाब सभी सदस्यों को भेजते हुए कहा कि टीकाकरण से संबंधित सभी फैसले जनरल बॉडी मीटिंग में लिए गए हैं। इसके पीछे उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर सुविधाओं को बेहतर करने का भी हवाला दिया है।

